फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A pickup overturned after hitting a divider due to drowsiness, eight injured

Noida News: झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, आठ घायल

Sat, 06 Sep 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A pickup overturned after hitting a divider due to drowsiness, eight injured
फोटो 05 एयूआरपी 03 अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल। संवाद
औरैया। चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सभी लोग प्रयागराज से खाटू श्याम को जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में प्रयागराज निवासी दंपती समेत आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने पांच को रेफर किया। तीन को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया।
यह हादसा सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। शुक्रवार की सुबह छह बजे एक पिकअप श्रद्धालुओं को लेकर जनपद प्रयागराज से खाटू श्याम जा रही थी। कानपुर-इटावा हाईवे पर भाऊपुर गांव के पास पिकअप के चालक को अचानक झपकी आई गई। इससे पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में पिकअप का पिछला पहिया बाहर निकल गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे में दंपती समेत पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक समेत तीन को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को पिकअप से निकालकर जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देख दंपती समेत पांच रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन को उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई। हादसे से इटावा लेन करीब आधे घंटे बाधित रही। वाहन वहां से धीमी गति से निकाले गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिवार को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटा दिया गया है।

ये हुए घायल
हादसे में जनपद प्रयागराज थाना व कस्बा धूरपुर के गांव शिवपुरी निवासी सुरेश, उनकी पत्नी रीता (45), सास द्रौपदी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया।

थाना बारा के गांव जसरा निवासी घायल रुद्र ठाकुर उर्फ इशू सिंह व अंकुर श्रीवास्तव उर्फ बाबू को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पिकअप चालक जसरा निवासी हर्षित श्रीवास्तव व संदीप विश्वकर्मा, गांव घूरपुर निवासी सौरभ सिंह मामूली रूप से घायल हुए थे। उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed