फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A new world record will be created on the path of duty

Noida News: कर्तव्य पथ पर बनेगा नया विश्व कीर्तिमान

Thu, 18 Sep 2025 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
A new world record will be created on the path of duty
- 10 किमी लंबे कैनवस पर बनेगी सबसे बड़ी लाइव पेंटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर विश्व का सबसे बड़ा लाइव पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन विकसित भारत के रंग, कला के संग शीर्षक से त्रिवेणी कला संगम और दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर 10 किलोमीटर लंबे कैनवस पर एक ही थीम विकसित भारत पर हजारों कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित होगा।
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2014 में पनामा में 5,084 कलाकारों ने एक साथ पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब दिल्ली यह उपलब्धि पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान गढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा, जब 25,000 से अधिक कलाकार एक साथ काम करेंगे और देश के हर राज्य, हर जिले और हर गांव की भागीदारी होगी। पद्मविभूषण, पद्मश्री और ख्यातिप्राप्त कलाकार छात्र-छात्राओं और ग्रामीण कारीगरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कैनवस पर ब्रश चलाएंगे।
विज्ञापन

इस आयोजन में जतिन दास, बिमन बी. बस, अद्वैत गडनायक, जय प्रकाश, रामकिशन छीपा, शांति देवी, परेश रठवा, कल्याण जोशी, निर्मल सोनी, लोकेश जोशी और अन्य नामचीन कलाकार भाग लेंगे। अब तक 40,000 से अधिक कलाकार पंजीकरण कर चुके हैं, जिनमें 9,300 वरिष्ठ कलाकार और 22,750 कॉलेज छात्र शामिल हैं। लगभग 7,800 स्कूली छात्र और 1,469 अन्य प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसमें 60 प्रतिशत महिलाएं व युवतियां और 40 प्रतिशत पुरुष कलाकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed