फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A moving bus caught fire on Yamuna Expressway 50 passengers jumped

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग: 50 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सामान में रखे थे पटाखे; देखें VIDEO

Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। 

विज्ञापन
A moving bus caught fire on Yamuna Expressway 50 passengers jumped
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक चलती बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

लुधियाना से आगरा जा रही थी बस      
जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ खिड़की से कूदे
इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है। उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण ही आग लगी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed