फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A massive fire broke out at an electrical wire manufacturing company.

Noida News: बिजली के तार बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

Sat, 04 Oct 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at an electrical wire manufacturing company.
-लाखों का सामान राख, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

-पांच फायर यूनिट ने डेढ़ घंटे में पाया काबू, सेक्टर-63 स्थित निजी कंपनी में हुआ हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सुबह करीब 10 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।



मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में केबल वायर की असेंबलिंग (बिजली के तार) का कार्य होता है। शनिवार को भी सुबह कर्मचारी काम पर आ रहे थे। लेकिन इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। धीरे-धीरे आग चारों तरफ फैलने लगी। सभी कर्मी अपनी जान बचाने के लिए कंपनी से बाहर की ओर भागने लगे। वहीं इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की पांच फायर सर्विस यूनिट ने लगभग डेढ़ में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



परिसर में 15 कर्मचारी मौजूद थे
अग्निशमन विभाग के अनुसार कंपनी में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि किचन में रखे सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के चलते आग लगी है। लेकिन फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सुबह का वक्त होने के कारण उस समय 15 के आसपास कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते महीनों सिलिंडर से गैस रिसाव के बड़े मामले
-3 अक्तूबर को भंगेल स्थित एक मकान में सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग लगी थी। इस दौरान पांच लोग आग में झुलस कर घायल हो गए थे।
-24 जुलाई को रबूपुरा के कादलपुर गांव में एक बंद मकान में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। इसके चलते मकान की छत गिरी और आसपास के घरों में दरारें भी आ गई थीं।
-9 जुलाई को सेक्टर-75 स्थित सिक्का कार्मिक सोसाइटी के पास सिलिंडर फटने से तीनों ही नर्सरी में रखा सामान जलकर राख हो गया था।
-9 जुलाई को चार मंजिला मकान में गैस रिसाव से भीषण आग लग गई थी। इस दौरान मौजूद कई लोगों को चोटें भी आई थीं।
सिलिंडर में लगे आग तो सबसे पहले क्या करें

-पीएनजी, हवा से भारी होती है। वह आमतौर पर पूरे परिसर में बैठ जाती है। इसके लिए सबसे पहले दरवाजे व खिड़की खोल दें। किसी भी तरह के स्विच ऑन या ऑफ न करें।

-यदि रेगुलेटर में आग लगती है तो सबसे पहले किसी गीले कपड़े को उसके ऊपर फेंक दें, जिससे वह पूरी तरह से ढक जाए।
-फिर भी यदि आग बढ़ जाती है तो अग्निशमन विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें।
वर्जन

क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वितीय तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर पांच फायर सर्विस यूनिट की सहायता से आग बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। -प्रदीप कुमार चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed