{"_id":"68bb2cfce8285fe232073897","slug":"a-girl-died-due-to-collapse-of-a-kutcha-house-three-people-including-her-brother-were-injured-na-news-c-262-1-sald1008-147165-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कच्चा घर गिरने से युवती की मौत, भाई समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कच्चा घर गिरने से युवती की मौत, भाई समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
कोतवाली के बभनपुर में बृहस्पतिवार की रात बरसात में कच्चा मकान गिर गया। जिसके मलबे में दबने से 22 वर्षीय सोनम की मौत हो गई। भाई, पिता और मां घायल हो गईं। हादसे में तीन बकरियां भी दबकर मर गईं। घटना से परिजन सदमे में हैं।
बभनपुर निवासी सतीश कुमार शर्मा का कच्चा मकान बरसात में जर्जर हो गया था। बृहस्पतिवार की रात परिवार के सदस्य उसी मकान में साे रहे थे। करीब 11 बजे अचानक जर्जर मकान ढह गया। जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। तेज आवाज व शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को ग्रामीण मलबा हटाकर निकालने लगे।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सतीश, उसकी 22 वर्षीय बेटी सोनम, भाई सचिन शर्मा, मां अनु को बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चिकित्सक ने जांच के बाद सोनम को मृत घोषित कर दिया। सचिन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतका सोनम की एक साल पहले ही शादी हुई थी, उसके दो महीने की एक मासूम बच्ची भी है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि जिला प्रशासन मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
घटना के लिए ब्लॉक प्रशासन को ग्रामीणों ने ठहराया जिम्मेदार
ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लॉक प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। पड़ोसियों के मुताबिक सतीश ने कई बार आवास के लिए ब्लॉक में फरियाद लगाई। अफसरों को अपना दुखड़ा सुनाते ही कच्चे व जर्जर हो चुके मकान की फोटो और वीडियो भी दिखाई लेकिन जिम्मेदारों ने उसका नाम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल नहीं किया। लोगों का कहना था कि यदि अफसर व कर्मचारी उसे आवास दिला देते तो शायद सोनम की जान न जाती।
मकान गिरने से दंपती घायल
कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में बृहस्पतिवार की रात तेज हवा व बारिश के दौरान टीनशेड का मकान गिर गया। उसके नीचे 25 वर्षीय गुड्डू व उसकी 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के दौरान बगल सो रही दो वर्षीय बेटी गुड़िया बाल-बाल बच गई।