फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 12-year-old boy was shot in the head during a wedding procession, his condition is critical.

Noida News: बरात में फायरिंग से 12 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A 12-year-old boy was shot in the head during a wedding procession, his condition is critical.
- नगला चमरू में शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण, दो हिरासत में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव में रविवार देर रात शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे की है। सिर में गोली लगते ही नगला चमरू के निवासी कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार घायल कृष बरात देखने घर से बाहर गया था। चढ़त के दौरान अचानक किसी ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे कृष के सिर में जाकर लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। कृष के पिता हलवाई हैं। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी ग्रेटर नोएडा अजीत सिंह के मुताबिक मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



पहले भी सामने आए शादी में फायरिंग के मामले

जिले में इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं। वर्ष 2023 में जेवर क्षेत्र में बरात के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लगी थी। जबकि 2024 में दनकौर क्षेत्र में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहता है कानून
शादी में फायरिंग कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से गोली चलाना दंडनीय अपराध है। लाइसेंसी हथियार से भी फायरिंग करना अपराध है। पुलिस लाइसेंस को तत्काल निलंबित कर सकती है और बाद में स्थायी रूप से रद्द कर सकती है। जिला और प्रशासन समय-समय पर एडवाइजरी जारी करता रहा है कि किसी भी कार्यक्रम में फायरिंग पर पूर्णतः रोक है। गेस्ट हाउस संचालकों को भी इस संबंध में पूर्व में निर्देश दिए जा चुके है। लेकिन इसका कोई असर नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed