{"_id":"6abbdf65fb014993aa04d68e","slug":"928-students-applied-for-the-nmms-exam-noida-news-c-491-1-rgh1002-10991-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनएमएमएस परीक्षा के लिए 928 छात्रों ने आवेदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनएमएमएस परीक्षा के लिए 928 छात्रों ने आवेदन किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर में इस वर्ष 928 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। नवंबर में प्रस्तावित परीक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर की ओर से विद्यार्थियों को अभ्यास प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
डायट की प्राचार्य डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि जिले में एनएमएमएस की कुल 96 छात्रवृत्ति सीटें निर्धारित हैं। इनमें दो सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पिछले चार वर्षों में जिले की आवंटित सीटों का उपयोग हुआ है, जबकि एसटी वर्ग की दोनों सीटें रिक्त रह जाती हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रैक्टिस सेट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संस्थान के प्रवक्ता एवं नोडल अधिकारी राजेश खन्ना को दी गई है। अभ्यास प्रश्नपत्रों से विद्यार्थियों को प्रश्नों के प्रारूप, समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने का अभ्यास कराया जाएगा। प्राचार्य ने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं।