फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   924 city residents purchased vehicles during the three days of Navratri.

Noida News: नवरात्र के तीन दिन में 924 शहरवासियों ने खरीदे वाहन

Tue, 13 Oct 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
924 city residents purchased vehicles during the three days of Navratri.
फोटो -
विज्ञापन

-457 कारें और 467 दोपहिया वाहन पंजीकृत, डिलीवरी के लिए शोरूम की टाइमिंग बढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहारी सीजन में वाहन बाजार की रफ्तार बढ़ने लगी है। नवरात्र के शुरुआती तीन दिनों में जिले में 924 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ। इनमें 457 कारें और 467 दोपहिया वाहन शामिल हैं। डीलरों के अनुसार, कई ग्राहक पहले ही एडवांस बुकिंग करा चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बिक्री और डिलीवरी बढ़ने की उम्मीद है।

सेक्टर-32ए स्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पंजीकरण के आंकड़े बाजार की शुरुआती तस्वीर दिखा रहे हैं। डीलरों का कहना है कि कुछ वाहनों की डिलीवरी हो चुकी है, लेकिन उनका पंजीकरण अभी नहीं हुआ है। इससे वास्तविक बिक्री का आंकड़ा अधिक हो सकता है। नवरात्र में शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदने की परंपरा के चलते ग्राहक इन दिनों डिलीवरी लेना पसंद करते हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए कई शोरूम रात नौ बजे तक खोले जा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार के मुताबिक, नवरात्र से वाहनों की बिक्री बढ़ने लगती है और दीपावली तक इसका असर रहता है। अष्टमी, नवमी, धनतेरस और दीपावली पर सबसे अधिक डिलीवरी होती है। विभाग के अनुसार, वाहन खरीदने के एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण कराना और एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed