फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सभी सफाई कर्मियों को मिलेगी ईएसआई व पीएफ की सुविधा

सभी सफाई कर्मियों को मिलेगी ईएसआई व पीएफ की सुविधा

Fri, 23 Nov 2018 06:15 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
सभी सफाई कर्मियों को मिलेगी ईएसआई व पीएफ की सुविधा
फोटो है।
विज्ञापन

-

सभी सफाई कर्मियों को मिलेगी ईएसआई व पीएफ की सुविधा
- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने नोएडा में की बैठक
- नोएडा प्राधिकरण के अलावा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि बैठक में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वाल्जी भाई जाला और सदस्य मंजू दिलेर ने बैठक की। इसमें प्राधिकरण और प्रशासन सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कहा गया। साथ ही सभी सफाई कर्मियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा देने की बात कही गई। इस पर प्राधिकरण और प्रशासन ने सफाई कर्मियों की समस्याएं दूर करने का वादा किया।
बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता कमेटी गठित करने की बात कही गई। इसमें चार सदस्य सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि हों। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए एक निश्चित समय अंतराल में चिकित्सा शिविर लगाने पर चर्चा की गई। वहीं, सफाई कर्मियों का ब्लड ग्रुप अंकित करते हुए आई कार्ड बनवाने को कहा गया। साथ ही किसी भी सफाई कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु के समय दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की राशि देने को कहा गया। इसके अलावा सभी सफाई कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा देने और इनके नंबरों को पे स्लिप में अंकित करने का निर्देश दिया गया। यही नहीं सर्दी और गर्मी के मौसम में पहनने लायक तीन ड्रेस, सेफ्टी किट जैसे गमबूट, दस्ताने, मास्क, कैप आदि प्रदान करने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद एसीईओ ने आयोग के अध्यक्ष को आश्वासन दिया गया कि बैठक में बताए गए निर्देशों के मुताबिक लिखित बिंदुओं पर निश्चित समय अवधि में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह, प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र, एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-50 में शौचालय का शिलान्यास
नोएडा। सेक्टर-50 के जेजे कॉलोनी में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने शौचालय का शिलान्यास किया। साथ ही बताया जा रहा है कि यहां एक बारात घर का भी निर्माण होना है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed