{"_id":"5bc53b92bdec2269a00ac35a","slug":"91539652498-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्\nली के ऑटो की नोएडा में नो एंट्री की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल् ली के ऑटो की नोएडा में नो एंट्री की मांग
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में हो दिल्ली के
ऑटो की ‘नो एंट्री’
- एनसीआर ऑटो परमिट को लेकर उपजा विवाद बनेगा यात्रियों की परेशानी का सबब
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एनसीआर ऑटो परमिट को लेकर उपजा विवाद ऑटो से सफर करने वाले हजारों यात्रियों की परेशानी का सबब बन सकता है। काउंटर साइन की समय सीमा खत्म होने के कारण नोएडा और गाजियाबाद के चार हजार ऑटो दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। उधर, दिल्ली के ऑटो इन दोनों शहरों में बेरोकटोक आवाजाही कर रहे हैं। सोमवार को एसपी ट्रैफिक अनिल झा के समक्ष दिल्ली के ऑटो का नोएडा में प्रवेश रोकने की मांग उठाई गई।
भारत जागरूक नागरिक संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल और एनसीआर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष लाल बाबू के नेतृत्व में ऑटो चालक एसपी ट्रैफिक से मिले। वर्णवाल ने कहा कि जो ऑटो दिल्ली में नोएडा से जाते हैं, उनके परमिट की समय सीमा 13 अक्तूबर को खत्म हो गई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस इन्हें सीज कर रही है। ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। लाल बाबू ने कहा कि नोएडा के ऑटो का दिल्ली जाने का परमिट रिन्यू होने तक दिल्ली के ऑटो नोएडा में आने से रोके जाएं। इससे दिल्ली सरकार पर दबाव बढ़ेगा। एसपी ट्रैफिक ने एआरटीओ से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।