{"_id":"5b7d98f842c792462f5e9d7a","slug":"91534957816-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू सहित जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू सहित जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद
-समाज के लोगों ने देश में सुख शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। उपमंडल में ईद-उल-जुहा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में स्थित इलाके की सबसे बड़ी हौज वाली मस्जिद परिसर में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में सुख शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
मौलाना अब्दुल मजीद ने बताया की हजरत इब्राहिम के बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में ईद उल जुहा का त्यौहार मनाया जाता है। बकरीद के मौके पर मुस्लिम समाज के हर अमीर के घर में बकरे की कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने कहा की कुर्बानी के वक्त गरीब व बेसहारा समाज के लोगों का ध्यान रखना जरूरी है। ईद के मौके पर समाज के बड़े बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चों ने भी नमाज अदा की। जिले में भी बकरीद के मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। नमाज पढ़ाने से पहले मुफ्ती मोहम्मद इंसाफ ने ईद की नमाज पढ़ने का तरीका उपस्थित लोगों को समझाया और ईद पर दी जाने वाली कुर्बानी के बारे में बताया। बता दे की इस मुबारक मौके का समाज के लोगों को बारह महीने से इंतजार रहता है और इस दिन लोग घर-घर जाकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।
फोटो- देश में सुख शांति और भाईचारे के लिए तावडू में दुआ मांगते लोग