फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   863 grams of the 8.5 kg gold looted from Manappuram Finance recovered

Noida News: मणप्पुरम फाइनेंस से लूटे गए 8.5 किलो सोने में से 863 ग्राम बरामद

Mon, 25 Aug 2025 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
863 grams of the 8.5 kg gold looted from Manappuram Finance recovered
डकैती में चार आरोपियों से बरामद हुआ सोना, 10 दिन में 4 आरोपी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के दौरान लूटे गए 8.5 किलो सोने में से पुलिस ने 863.37 ग्राम सोने को बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपियों से रिमांड के दौरान यह बरामदगी की है। 16 अगस्त को शाखा में ऑडिटर बनकर घुसे आरोपी गन प्वाइंट पर साढ़े आठ किलो सोना और 8.56 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एरिया मैनेजर जयदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

16 अगस्त की शाम को मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में पांच युवक ऑडिटर बनकर आए थे। इनमें से एक युवक सरदार की वेशभूषा में करीब 5:30 बजे अंदर आया और उसने खुद को ऑडिटर बताया। ऑडिटर बताने वाले युवक ने शाखा को बंद करने के लिए कहा। ऐसे में स्टाफ नकदी और सोने के पैकेट रखने के लिए सेफ रूम में जाने लगे तो तीन युवक उनके साथ अंदर चले गए। इसी दौरान बदमाशों ने गन की बट मारकर स्टाफ कर्मचारी श्रीकृष्ण और गिरेंद्र सिंधू को घायल कर दिया। एक बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड प्रद्युमन पटेल के सिर में बट मारकर घायल कर दिया। बदमाश शाखा में रखे 1250 पैकेटों में से 323 पैकेटों में रखे सोने के आभूषण लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को धनकोट से गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी सन्नी उर्फ सुनील, मोहन उर्फ मोना और करनाल निवासी राहुल उर्फ बहरा के रूप में हुई थी। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने सोनीपत निवासी आरोपी मनीष को भी गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी राहुल से वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी, आरोपी मनीष के पास से 395.85 ग्राम, आरोपी सन्नी से 262.62 ग्राम व आरोपी मोहन से 204.90 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी बरामद की। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed