{"_id":"6ae73210bd3844d2ed02a2f5","slug":"8571-percent-attendance-in-the-scholarship-examination-noida-news-c-23-1-lko1064-110874-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 75.79 प्रतिशत उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 75.79 प्रतिशत उपस्थिति
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा स्थित श्री संत विनोबा इंटर कॉलेज से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छा
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 1,016 विद्यार्थियों में से 770 शामिल हुए, जबकि 246 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 75.79 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा के लिए श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, गढ़ी चौखंडी, श्री विनोबा भावे इंटर कॉलेज और चेतराम शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, सेक्टर-46 नोएडा को केंद्र बनाया गया था। तीनों केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। इसमें कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
नोडल प्रभारी राजेश खन्ना ने बताया कि योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार कक्षा नौ से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पहले से ही तैयार किया गया था। इसके लिए नियमित मॉक टेस्ट आयोजित किए गए। गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप तैयार किया गया। जिले में पिछले चार वर्षों से इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।