फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नवरात्र आज, घर-आंगन में होंगे पावन काज

नवरात्र आज, घर-आंगन में होंगे पावन काज

Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र आज, घर-आंगन में होंगे पावन काज
देवी के नवरात्र आज, घर-आंगन में होंगे पावन काज
विज्ञापन

गुरुग्राम। आज से शहरवासी मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहेंगे। नवरात्र से एक दिन पहले मंगलवार को घरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस बार आठ दिन का ही नवरात्र होगा। बुधवार को घट स्थापना के साथ मां दुर्गा के दो रूप का पूजन होगा। मंगलवार को महिलाओं ने मां की प्रतिमा, वस्त्र, कलश, जौ, फल, गंगाजल की खरीददारी की।
शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त 9 अक्तूबर को ही शुरू हो चुका है, लेकिन शुभारंभ की उदयातिथि 10 अक्तूबर है। ऐसे में 10 अक्तूबर से ही माता के प्रथम व द्वितीय रूप की पूजा अर्चना शुरू होगी। कलश स्थापना भी 10 अक्तूबर को ही होगी। पं. जुगल किशोर ने बताया कि शारदीय नवरात्र में दिन छोटे होने लगते हैं। ऋतु परिवर्तन लोगों को प्रभावित नहीं करे, इसके लिए प्राचीन काल से ही नवरात्र में उपवास का विधान है। व्रतधारी संतुलित और सात्विक भोजन कर चिंतन और मनन करता है।
विज्ञापन

पूजा की विधि
पं. अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ करें। इसमें पवित्र स्थान में उत्तर और पूर्व की दिशा में मिट्टी से वेदी बनाएं। उसमें जौ और गेहूं मिलाकर बोएं। सोने-चांदी, तांबे या मिट्टी के कलश को स्थापित कर देवी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। व्रत का संकल्प कर निराहार, फलाहार या बिना नमक का एक बार भोजन या सुविधानुसार मां की पूजा शुरू करें। उन्होंने बताया कि घट स्थापना के लिए तिथि और मुहूर्त बुधवार सुबह 06.22 से 12.25 दोपहर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के नौ रूपों की होगी आराधना
- 10 अक्तूबर, मां शैलपुत्री पूजा, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 11 अक्तूबर, मां चंद्रघंटा पूजा
- 12 अक्तूबर, मां कुष्मांडा पूजा
- 13 अक्तूबर, मां स्कंदमाता पूजा
- 14 अक्तूबर, मां सरस्वती
- 15 अक्तूबर मां कात्यायनी पूजा
- 16 अक्तूबर मां कालरात्रि पूजा
- 17 अक्तूबर मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी
- 18 अक्तूबर दुर्गा नवमी
- 19 अक्तूबर विजय दशमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed