{"_id":"5b59edb04f1c1b46748b719b","slug":"81532620208-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर की तीन इमारतों में दरार, खाली कराया गया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर की तीन इमारतों में दरार, खाली कराया गया मकान
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग: रायपुर की तीन इमारतों में आई दरार, खाली कराईं
बगल के बेसमेंट में खुदाई या किसी अन्य वजहों से आई दरार, चल रही जांच
13 छात्र और चार परिवार रह रहे थे, इमारत को किया गया सील, निर्माण करने वालों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। रायपुर गांव में बृहस्पतिवार को तीन इमारतों में दरार आ गई। आननफानन में आसपड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना नोएडा प्राधिकरण को दी। प्राधिकरण ने इमारतों को खाली कराया और यहां रह रहे लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया।
प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर गांव के खसरा नंबर 462 में तीन इमारतों में बृहस्पतिवार को दरार आने की सूचना मिली। यह इमारतें तीन से छह मंजिल के बनी हैं। किस वजह से दरार आई है यह जांच के बाद पता चलेगा। यहां पर बगल में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। प्राधिकरण के भूलेख विभाग, वर्क सर्किल के अधिकारियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों इमारतों को खाली कराया। यहां 13 छात्र और चार परिवारों के सदस्य रह रहे थे। उनको वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इन भवनों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। वहीं, स्थानीय पुलिस को अपने स्तर से कार्रवाई करने को कहा गया है।