{"_id":"5b50961c4f1c1b50748b5df3","slug":"81532007964-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर बनाई जा रहीं दुकानें
नोएडा। सुल्तानपुर सेक्टर-128 निवासी ताराचंद्र ने प्राधिकरण सीईओ को पत्र लिखकर प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्राम शाहपुर के खसरा नंबर 13 व 14 में प्राधिकरण जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि कभी रात में मिट्टी डाल दी जाती है, तो कभी चोरी छिपे ईंटे जमा कर दी जाती है। जैसे ही किसी दिन छुट्टी होती है, उसी दिन कुछ न कुछ अवैध निर्माण कर लिया जाता है। आरोप लगाया कि प्राधिकरण के कुछ लोग वहां आते हैं और प्राधिकरण की अधिगृहीत जमीन पर मिलीभगत करके कब्जा करा रहे हैं। वर्क सर्किल 9 के नए तैनात अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। ब्यूरो