फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रॉपर्टी डीलर से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार1

प्रॉपर्टी डीलर से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार1

Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार1

विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी डीलर से हथियार के बल पर 12 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को अपराध शाखा पालम विहार ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में 1 आरोपी घायल हो गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार व बलीनो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पालम विहार अपराध शाखा को सूचना मिली कि थाना बजघेड़ा के अंतर्गत 23 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर से बंदूक की नोक पर 12 लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुग्राम में घूम रहे हैं। इस पर पालम विहार अपराध शाखा की टीम आरोपियों के पीछे लग गई। टीम ने आरोपियों को बजघेड़ा गांव के पास ट्रेस कर लिया। इस पर वह पुलिस को देखकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। द्वारका एक्सप्रेस-वे से वह कच्चे रास्ते की ओर घूम गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उन पर फायर किया। इस पर कार में बैठे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। आगे रास्ता बंद होने व कच्चा रास्ता होने के चलते आरोपी भागने मेें असफल रहे। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान झज्जर निवासी सुमित उर्फ लाला व रोहतक निवासी सोनू उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई। आरोपी लाला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ डॉक्टर पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वह जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ है। इसके अलावा सुमित उर्फ लाला पर भी लूट, डकैती सहित अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से अनेक वारदात का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed