{"_id":"60f86b928ebc3e6d8a2e6041","slug":"800-new-booths-will-be-built-in-the-district-for-the-assembly-elections-grnoida-news-noi594882573","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बनेंगे 800 नए बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बनेंगे 800 नए बूथ
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने कोरोना काल में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के समय कोरोना की आशंका को देखते हुए प्रशासन बूथों की संख्या बढ़ा रहा है। जिले में एक हजार मतदाता पर एक बूथ बनाया जा रहा है। जबकि पिछले चुनाव में 1500 मतदाता पर एक बूथ होता था। आगामी चुनाव के दौरान जिले में करीब 800 से अधिक बूथ बढ़ेंगे। जिले की विधानसभा मतदाता सूची में इस समय 15.46 लाख मतदाता हैं। प्रशासन नए मतदाता जोड़ने का प्रयास भी कर रहा है। वर्ष के आखिर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान भी चलेगा।
जिस कारण मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार करने का आदेश दिया है। आयोग के आदेश पर प्रशासन मतदान के दिन बूथ पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार चुुनाव में बूथों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। अभी जिले में 1525 बूथ है। इस चुनाव में 800 से अधिक बूथ नए बनेंगे। ताकि मतदान के समय बूथ पर भीड़ नहीं हो। मतदाता सूची में बदलाव होने पर बूथों की संख्या में बढोतरी की जाएगी।
युवा व महिला मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास
जिले की मतदाता सूची में 18 से 19 साल तक के युवा और 18 से 30 वर्ष तक की महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम है। आयोग के आदेश पर प्रशासन युवा और महिला मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में सभी स्कूल-कॉलेज और बीएलओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से विधानसभा चुनाव प्रभावित होने से बचाने के लिए और कोविड नियमों का पालन करने के लिए बूथों की संख्या नए सिरे से निर्धारित की जा रही है। जिले में 800 से अधिक नए बूथ बनेंगे।
- वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)