{"_id":"5ec174be8ebc3e90322f300f","slug":"8-corona-positive-new-case-with-doctor-noida-news-noi511490148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक समेत 8 कोरोना संक्रमित, 255 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक समेत 8 कोरोना संक्रमित, 255 पहुंची संख्या
विज्ञापन

नोएडा। जिले में रविवार को जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और जिम्स की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सेक्टर-12, सेक्टर-10, सेक्टर-8 में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को कुल मरीजों की संख्या 255 हो गई। इनमें 191 डिस्चार्ज हो गए हैं, जबकि 5 मृत और एक्टिव केस की संख्या 59 है। कुल 107 रिपोर्ट मिली। वहीं, संस्थानिक क्वारंटीन की संख्या 376 है। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई है चूंकि जिला अस्पताल में संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सक को किसी से पॉजिटिव से ही संक्रमित होने की आशंका है। इसके अलावा सेक्टर-12 में दो युवकों व 53 वर्षीय महिला में वायरस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि तीनों में संक्रमण किसी संपर्क में आए व्यक्ति से हुआ है। सेक्टर-8 निवासी एक युवती और 47 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। वहीं, 27 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी जिम्स अस्पताल में पॉजीटिव मिली है।
जिला अस्पताल में क्वारंटीन नहीं हुए 25 स्टाफ
जिला अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है। यहां के नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया है कि एक मरीज और चिकित्सक कोरोना पॉजीटिव हैं। उनके संपर्क में अस्पताल का करीब 20 से 25 स्टाफ आया हैख् लेकिन किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया है। ऐसे में इनमें से कोई पॉजिटिव निकलता है तो कौन जिम्मेदार होगा। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्टाफ को क्वारंटीन करने की कार्रवाई की जा रही है।