फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   79th Independence Day was celebrated with great pomp in Mahadev Apartment program started with flag hoisting i

Noida: महादेव अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Fri, 15 Aug 2025 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 15 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया।

विज्ञापन
79th Independence Day was celebrated with great pomp in Mahadev Apartment program started with flag hoisting i
महादेव अपार्टमेंट में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सुप्रसिद्ध कवयित्री शशि पांडे और योगेंद्र चौरसिया (अग्निशमन अधिकारी, नोएडा) व डॉक्टर महिपाल सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और निवासियों को सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से देशभक्ति के रंग बिखेरे। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान युवा अध्यक्ष सतबीर यादव, महासचिव अरविंद सिंह, वंदना भदोरिया, हिमांशु चौधरी डीएस नेगी पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed