फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अब हर घर के आंगन में होगी हरियाली

अब हर घर के आंगन में होगी हरियाली

Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अब हर घर के आंगन में होगी हरियाली
फोटो
विज्ञापन

--


अब हर घर के आंगन में होगी हरियाली
- नोएडा में भी शुरू होगा ‘हर घर हरियाली’ अभियान
- साल भर में 4 लाख पौधे लगाएगा प्राधिकरण, सेक्टर-123 से शुरू हुआ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। देश के प्रदूषित शहरों में जगह बना रहे औद्योगिक शहर नोएडा की आबोहवा में सुधार की आस जगी है। मानसून सीजन में वर्षों से चली आ रही पौधरोपण की परंपरा में इस बार बदलाव करने की तरफ कदम बढ़ाए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण इस बार हर घर के आंगन में हरियाली का संदेश देते हुए ‘हर घर हरियाली’ अभियान चलाएगा। सेक्टर व गांवों में घर-घर में पौधे बांटने की तैयारी की जा रही है।
नोएडा प्राधिकरण ने 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। मानसून के अलावा साल भर में इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को सेक्टर-123 से की गई। कचरे पर कलह के बाद पहला मौका था जब आरडब्ल्यूए और प्राधिकरण ने मिलकर पौधे लगाए। इसके साथ ही गढ़ी, सेक्टर-147 में आरडब्ल्यूए के सहयोग से इस अभियान का चलाया गया। इसके अलावा ठेकेदारों के माध्यम से सड़कों पर डिवाइडर, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट व पार्कों में भी पौधे लगाए जाएंगे। दो वर्ष तक पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होगी।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण पर जोर
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि एक घर में परिवार के सदस्यों के हिसाब से एक से पांच पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह होगी कि घर-घर के आंगन में हरियाली लाने के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। परिवार की बेटियों और महिलाओं के हाथों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फीसदी ग्रीन कवर एरिया का लक्ष्य
कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे शहर को हराभरा बनाने के लिए 16 फीसदी ग्रीन कवर एरिया करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए आरडब्ल्यूए, शिक्षण संस्थान, सामाजिक व धार्मिक एवं उद्यमी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। प्राधिकरण के उद्यान विभाग का इसके लिए खंडवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


ऐसे होगा पौधरोपण का लक्ष्य पूरा
पार्क 189.68 एकड़
फुटपाथ 197.20 एकड़
ग्रीन बेल्ट 185.05 एकड़

ये पौधे लगेंगे
नीम, अमलताश, शीशम, बेल, बरगद, अशोक, महुआ, केशिया, इमली, अर्जुन, कचनार, गुलमोहर, अलस्टोनिया, जामुन, पिलखन, आंवला, अकेशिया, तोतापुरी आदि।

पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उन्हें सुरक्षित रखा जाए। इस बार पौधरोपण अभियान को बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण से जोड़कर कुछ अलग करने की योजना है। - राजीव त्यागी, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed