{"_id":"671a15c668080ed25005686e","slug":"700-raids-conducted-under-operation-prahar-against-drug-peddlers-in-noida-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Drugs: नशा बेचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार, 100 से ज्यादा पुलिस टीमें... 700 जगहों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Drugs: नशा बेचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार, 100 से ज्यादा पुलिस टीमें... 700 जगहों पर छापा
Thu, 24 Oct 2024 03:09 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:09 PM IST
सार
नोएडा में पुलिस ने नशीले पदार्थ और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर एक्शन लिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 100 से ज्यादा पुलिस की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को नशीले पदार्थ और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार चलाया है। इसके लिए 100 से अधिक पुलिस की टीम 700 से अधिक चिन्हित जगह पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार दोपहर बाद एक बजे से शुरू हुआ है और देर शाम 7:00 बजे तक चलेगा। पुलिस की टीम ड्रग्स सप्लायर डॉलर और पेडलर की पहचान कर रेड कर रही है। ऑपरेशन प्रहर में 500 से अधिक पुलिस कर्मी, पीएसी, सीआरटी टीम, स्मार्ट टीम आईटी नारकोटिक्स टीम और कमांडोज शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर तीनों जोन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है और खास तौर पर स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी के आसपास दुकानों और अन्य स्थानों पर एक साथ रेड की जा रही है।
विज्ञापन