फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7 new corona case in Nooh

कोरोना के सात नए मामले आए

Tue, 21 Jul 2020 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
7 new corona case in Nooh
नूंह। जिले में पिछले एक माह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 7 और नए केस मिले। पुन्हाना में एक, तावडू में पांच व राठीवास में मामले सामने आए। वहीं मंगलवार को 9 मरीजों के ठीक होने की खबर भी मिली। जिले में कोरोना से 8 लोगों की जान जा चुकी है। बढ़ते केस और मौत के कारण स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बाद भी संक्रमण फैलने से नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले में कोरोना के 113 मरीज हैं। कोरोना के कुल 452 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 331 लोग ठीक हो चुके हैं। 11692 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9715 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1981 लोगों की निगरानी जारी है।
विज्ञापन

10680 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 10000 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 207 की रिपोर्ट आनी बाती है। सिविल सर्जन डॉक्टर जेएस पूनिया ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए गांवों के साथ शहरों में तेजी से जांच की जा रही है। जांच से स्वास्थ्य विभाग को काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed