फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7 arrested including two managers in pub murder case, two absconding

पब में हत्या मामले में दो मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 28 Apr 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
7 arrested including two managers in pub murder case, two absconding
पब में हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपी।
नोएडा। सेक्टर-38 ए स्थित गार्डेन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमंस पब में परचेज मैनेजर बृजेश राय (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मॉल और पब के बाउंसर और कर्मचारी शामिल हैं। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। वहीं बृजेश के शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए बिहार के छपरा स्थित पैतृक गांव ले गए हैं।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात को हुई हत्या की जांच में पता चला है कि इस पूरे घटनाक्रम में नौ आरोपी शामिल थे। इसमें दो मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो आरोपियों में एक मॉल का कर्मचारी है और दूसरे की पहचान अभी नहीं हुई है। मूल रूप से छपरा, बिहार निवासी ब्रिजेश राय पत्नी पूजा राय व दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी में रहते थे। वह सेक्टर-80 के जेएलएन फेनिक्स कंपनी में परचेज मैनेजर थे। पत्नी पूजा सेक्टर-132 स्थित डीपीएस में शिक्षिका हैं। सोमवार को अपने ऑफिस के सात साथियों के साथ पार्टी करने के लिए गार्डेन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन बार गए थे। बिल को लेकर पब के कर्मचारियों के साथ कहासुनी के बाद बाउंसरों व कर्मचारियों ने लात घूंसे से मार-मार कर बृजेश को अधमरा कर दिया था। इसमें बृजेश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इन्हें किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में पब के मैनेजर छतरपुर निवासी देवेंद्र सिंह, मैनेजर सेक्टर-15 निवासी सुंदर सिंह, सेक्टर-12 निवासी कुमेर सिंह बंगारी, गिझौड़ निवासी हिमांशु कुमार, छलेरा निवासी मैडी ठाकुर, सदरपुर निवासी गुड्डू सिंह और सूरजपुर निवासी कपिल उर्फ नाहर सिंह शामिल हैं। इनमें गुड्डू सिंह व कपिल बाउंसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधमरा होने के बाद बाउंसरों ने कहा था इलाज करवा लेना
पुलिस के मुताबिक बृजेश बिल लेकर पब के काउंटर पर पहुंचे। जहां बिल की रकम को लेकर उनकी झड़प कर्मचारी से हो गई। बृजेश के साथी उठकर पास पहुंचे। इतने में बार के स्टाफ ने सबको घेर लिया और धक्का देकर घसीटते हुए बार के बाहर निकाला। गैलरी में बृजेश की पिटाई शुरू हो गई। वहां बाउंसर आ गए इस बीच बृजेश के साथी इधर-उधर हो गए। बृजेश फर्श पर गिर गए। बाउंसर समेत अन्य कर्मचारी बेहोश होने तक पिटाई करते रहे। बृजेश के बेसुध होने और हाथ पांव स्थूल होने पर बाउंसरों ने उनके साथियों से कहा इसका इलाज करवा देना।
मॉल और पब प्रबंधन ने नहीं किया बीचबचाव
सोमवार रात को गार्डेन गैलेरिया में मारपीट से अफरातफरी मची थी। इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीचबचाव करने आया और न ही किसी अन्य ने बचाया। आरोप है कि बार और मॉल प्रबंधन से कोई भी शख्स बृजेश को इलाज के लिए भेजने के लिए भी आगे नहीं आया। पुलिस की टीम ने 10 घंटे से अधिक समय तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी दो आरोपी फरार हैं। जिसमें एक की पहचान हो गई है, जबकि सफेद शर्ट और काली पैंट में दिख रहे एक अन्य आरोपी की पहचान होना बाकी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बृजेश की बेरहमी से पिटाई करने वालों में वह आगे था।

-
लॉस्ट लेमंस पब में हुई हत्या मामले में 9 लोगों की पहचान कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed