{"_id":"5bdf2eabbdec22174c7df2b3","slug":"61541353131-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के शक में पुलिस ने देर रात बीवा व बसई से 5 युवको को दबोचा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के शक में पुलिस ने देर रात बीवा व बसई से 5 युवको को दबोचा।
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
डकैती के शक में पुलिस ने 5 युवकों को दबोचा
फिरोजपुर झिरका। बीवा गांव से नूह अपराध शाखा की पुलिस टीम ने रविवार अल सुबह 3 बजे छापेमारी कर 4 युवकों के साथ निजाम को बसई से उठा ले गई। युवकों के परिजनों को किसी भी मामले की कोई जानकारी न होने से मामला ओर पेचीदा बन गया है। लोग पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई से लोगों में रोष व्याप्त है। बीवा गांव के समाज सेवी व युवक के परिजन बरकत मलिक ने बताया कि सुबह पुलिस की कई गाड़ियां आईं और शेर मोहम्मद, अलीम, शराफत, तौफीक व बसई गांव के निजाम सहित पांच युवकों को दबोच कर ले गई। जब तक युवकों के परिजन व गांव के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले पुलिस उनको लेकर वापस चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी मुलजिम को गांव से पकड़ना है, तो पहले गांव के सरपंच व परिजनों को पुलिस द्वारा नोटिस दिया जाना चाहिए। लेकिन पुलिस नियमों व कानूनों का पालन नहीं करती है। वहीं पुलिस के सूत्रों व युवकों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार किसी डकैती में शामिल होने का इन युवकों पर पुलिस को शक है। इसलिए पांचों लोगों को उठाया गया है। एक युवक के परिजन बरकत ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद शेर मोहम्मद, शराफत, अली मोहम्मद को छोड़ दिया गया है। निजाम निवासी बसई व तौफीक निवासी बीवा को पुलिस ने जांच के लिए अपने पास ही रोक रखा है। ब्यूरो