{"_id":"5bc3e28bbdec2269812a82c8","slug":"61539564171-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय में नौंवी कक्षा में सीटें खाली, 15 अक्तूबर से करें आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय में नौंवी कक्षा में सीटें खाली, 15 अक्तूबर से करें आवेदन
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा की खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। आवेदन का कोई शुल्क नहीं है। दो फरवरी को परीक्षा होगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर आवेदन लिये जाएंगे।
विज्ञापन
देश में 662 विद्यालय हैं। हर कक्षा के दो सेक्शन हैं। प्रत्येक सेक्शन में 40 सीटें हैं। इनकी गिनती अच्छे स्कूलों में होती है। छात्रों को स्कूल कैंपस में बने हॉस्टल में रहना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
शिक्षा निशुल्क होती है। नवोदय विद्यालय समिति के ज्वाइंट कमिश्नर ए एन राम चंद्रा ने बताया कि कई जगहों पर नौवीं कक्षा में सीटें खाली पड़ी हैं। उन सीटों पर दाखिले होंगे। वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन