फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 लाख देने की मांग

10 लाख देने की मांग

Thu, 19 Jul 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
10 लाख देने की मांग
शाहबेरी हादसा
विज्ञापन

-----------
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण गांव की जमीन को लेकर एक पॉलिसी तैयार करें। किसानों की आबादी की जमीन को बिना देरी किए छोड़ें और जो प्राधिकरण की जमीन है, उस पर अपना कब्जा करें। ऐसा होने से अवैध निर्माण की बात सामने नहीं आएंगी। इसके अलावा प्राधिकरण को यह भी करना चाहिए कि गरीब लोगों के लिए स्पेशल स्कीम लाकर उनको सस्ते में मकान उपलब्ध कराए जाएं, इससे गरीब किसी के झांसे में नहीं आएंगे। शाहबेरी जैसी घटना दोबारा नहीं होगी।
- सुरेंद्र सिंह नागर, राज्य सभा सांसद सपा
------------------

प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस यदि मिलकर काम करें तो अवैध निर्माण जैसी स्थितियां पैदा नहीं होंगी। निगरानी नहीं की जाती है, यही कारण है कि आए दिन सूचनाएं आती रहती हैं कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। फिलहाल शाहबेरी में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को प्रदेश सरकार आर्थिक मदद करे। जो पैसा फ्लैट खरीदने में लगा है, उसकी वापसी कराई जाए। जो दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में दोबारा न हों।
विज्ञापन

- विरेंद्र डाढ़ा, बसपा लोक सभा प्रत्याशी गौतमबुद्धनगर
--------------------
आम आदमी पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मृतकों के परिजनों को कम से कम 10-10 लाख रुपये की राहत राशि व फ्लैट मालिकों को या उनके आश्रितों को कम से कम 50 लाख का मुआवजा की मांग प्रदेश सरकार से की है। इसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इन्हें तुरंत प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, जिलाध्यक्ष आप पार्टी
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed