फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इस सप्ताह भी शहरवासियों को नहीं मिलेगी बिजली कटौती से राहत

इस सप्ताह भी शहरवासियों को नहीं मिलेगी बिजली कटौती से राहत

Mon, 09 Jul 2018 09:58 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
इस सप्ताह भी शहरवासियों को नहीं मिलेगी बिजली कटौती से राहत
electricity

ग्रेटर नोएडा के लोगों को फिलहाल बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह भी तीन से पांच घंटे कटौती झेलनी पड़ेगी। दरअसल, आरसी ग्रीन में 60 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि इसे बदलने में अभी पांच से छह दिन लगेंगे। चार जुलाई को आरसी ग्रीन सब स्टेशन में 60 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी वजह से एनपीसीएल के पास 50 मेगावाट बिजली की उपलब्धता कम हो गई।

विज्ञापन

 

फिर एनपीसीएल ने शेड्यूल जारी कर बिजली कटौती शुरू कर दी। कंपनी को यूपीपीटीसीएल ने पांच दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का समय दिया था। मगर पांच दिन बाद भी स्थिति जस की तस है। फिलहाल, इसे बदलने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को खराब ट्रांसफार्मर हटाया गया। जबकि, नया ट्रांसफार्मर अभी पहुंचा नहीं है। गाजियाबाद से ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। एनपीसीएल अफसरों का कहना है कि रविवार शाम या सोमवार सुबह तक नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा। जिसे लगाने में पांच से छह दिन का समय लगेगा।


पांच दिन और झेलनी पड़ेगी कटौती
एनपीसीएल के पास बिजली की उपलब्धता और खपत में अंतर बढ़ता जा रहा है। शहर में बिजली की खपत 350 मेगावाट से ऊपर पहुंच चुकी है। जबकि, कंपनी के पास 290 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। इस अंतर को कम करने के लिए कंपनी कटौती कर रही है। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार तक कटौती से राहत मिल जाएगी, लेकिन अब इस सप्ताह भी कटौती होगी।


दोगुनी हुई परेशानी
दरअसल, तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। शहरी क्षेत्र में तीन से पांच घंटे की कटौती हो रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पांच से 10 घंटे कटौती हो रही है। शहर के सभी सेक्टर, 115 गांव और औद्योगिक सेक्टरों में यही हाल है।



यूपीपीटीसीएल ट्रांसफार्मर को बदलने का काम कर रही है। काम तेजी से चल रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली कटौती बंद हो जाएगी।-सारनाथ गांगुली, जीएम, एनपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed