फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घरेलू कलह से परेशान महिला ने दी जान

घरेलू कलह से परेशान महिला ने दी जान

Mon, 19 Mar 2018 06:43 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान महिला ने दी जान

विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान महिला ने दी जान
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार जगबीर अपने परिवार के साथ बिलासपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं और आईएमटी मानेसर में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी पत्नी करीब 40 वर्षीय सविता का अक्सर जगबीर से झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोमवार अल सुबह सविता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से झूलता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed