{"_id":"604685868ebc3ee97631622b","slug":"5770-flats-will-be-registered-by-the-end-of-march-noida-news-noi570081374","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के अंत तक 5770 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के अंत तक 5770 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण शिविर लगाकर मार्च के अंत तक 5770 फ्लैटों की रजिस्ट्री कराएगा। रजिस्ट्री कराने के लिए आठ बिल्डरों ने सहमति दे दी है। यह ऐसे मामले हैं जिनमें बिल्डरों की ओर से पूरे पैसे जमा किए जा चुके हैं और प्राधिकरण ने भी हरी झंडी दे दी है। इसमें आम्रपाली के फ्लैट भी शामिल होंगे। मुख्य सचिव आरके तिवारी के नोएडा आने के बाद दिए गए निर्देशों के अनुपालन के तहत यह कार्रवाई होगी।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-75 के एपेक्स, सेक्टर-78 के ओरियन, सेक्टर-137 के पंचशील, सेक्टर-50 के बेस्टेक, सेक्टर-50 के अंतरिक्ष बिल्डर, सेक्टर-45 के रानी प्रमोटर्स सहित करीब 8 बिल्डरों ने प्राधिकरण से रजिस्ट्री कराने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। ऐसे बिल्डर करीब 5400 फ्लैटोें की रजिस्ट्री कराएंगे। इससे खरीदारों को फायदा होगा।
दूसरी ओर आम्रपाली मामलों के लिए नियुक्त कोर्ट रिसीवर की ओर से भी सूची जारी की गई है। इसके अंतर्गत कोर्ट रिसीवर ने आम्रपाली सफायर फेज-1 की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 29 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन
वहीं, आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट की 294 फ्लैट खरीदारों की सूची जारी की गई है। कोर्ट रिसीवर ने बताया गया है कि यहां के लिए रोज सूची जारी होगी। साथ ही आम्रपाली सफायर फेज-2 की चौथी लिस्ट भी जारी की गई है। इसके तहत 47 फ्लैटों की रजिस्ट्री होगी। सूत्रों का कहना है कि आम्रपाली जोडिएक के फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री के लिए जल्द से जल्द लिस्ट जारी होगी। हालांकि इनकी रजिस्ट्री अप्रैल में होने की संभावना है।