फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   56 flats of three builders seized in Shahberry

शाहबेरी में तीन बिल्डरों के 56 फ्लैट जब्त

Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
56 flats of three builders seized in Shahberry
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शाहबेरी में मैसर्स सत्यम बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के चिपियाना बुजुर्ग निवासी बिल्डर रोहित, हरीश और विकास चौधरी के 22.40 करोड़ रुपये कीमत के 56 फ्लैट जब्त किए हैं। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब तक माफिया व गैंगस्टरों की 133 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

शाहबेरी में जुलाई 2018 में अवैध रूप से बनाए गए दो भवन गिर गए थे। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कई बिल्डरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं बड़ी संख्या में केस दर्ज किए गए थे। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, शाहबेरी के खरीदारों का कहना है कि आरोपी बिल्डरों ने फ्लैट खरीदारों को धोखा देकर संपत्ति तैयार की है। जब्त की गई संपत्ति को नीलाम कराकर पीड़ित खरीदारों को राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed