फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   55 megawatts of electricity is being generated from the rooftops of 1,781 homes.

Noida News: 1781 लोगों के मकानों की छत से बन रही 55 मेगावाट बिजली

Sat, 25 Apr 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
55 megawatts of electricity is being generated from the rooftops of 1,781 homes.
1781 लोगों के मकानों की छत से बन रही 55 मेगावाट बिजली
विज्ञापन


पीएम सूर्य घर योजना में अब तक 1120 लोगों को मिल चुकी 9 करोड़ की सब्सिडी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के 1781 लोगों के मकानों की छत पर सोलर सिस्टम लग चुका है, जहां 55 मेगावाट बिजली बन रही है। साथ ही अगर किसी का सोलर सिस्टम अतिरिक्त बिजली पैदा कर रहा है तो लाभार्थी पड़ोसी को अतिरिक्त बिजली बेच सकता है।

वहीं योजना के 1120 लाभार्थियों को अब तक करीब 9 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है, जबकि बाकी लाभार्थियों के खाते में भी जल्द सब्सिडी पहुंच जाएगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को एनपीसीएल ने भी लागू कर दिया था। इसमें अब तक 1868 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 1781 लोगों के घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लग चुका है। इनमें से 1120 लोगों को सरकार की तरफ से करीब 9 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मिल चुकी है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार सोलर क्षमता में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 135 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों के काफी आवेदन आ रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने पीयर-टू-पीयर एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा शुरू की है। जिन उपभोक्ताओं के घर पर सोलर सिस्टम नहीं है, वो उपभोक्ता अपने सोलर सिस्टम के उपभोक्ता के पास से ग्रीन एनर्जी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed