फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चैंपियनशिप में शिवानी बनी सर्वश्रेष्ठ तैराक

चैंपियनशिप में शिवानी बनी सर्वश्रेष्ठ तैराक

Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप में शिवानी बनी सर्वश्रेष्ठ तैराक
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शिवानी बनी सर्वश्रेष्ठ तैराक
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर सिटी की जलपरी शिवानी कटारिया ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। 2-4 नवंबर तक बेंगलुरू में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्वीमिंग (एक्वाटिक) चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब अपने नाम किया। शिवानी ने चैंपियनशिप में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

स्वीमिंग कोच रविंद्र कुमार के मुताबिक, शिवानी ने पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लिया जिसमें 400 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। 50 मीटर फ्री स्टाइल में मामूली से अंतर से गोल्ड से चूक गई। इसके अलावा गुरुग्राम की जैस्मिन ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर, 400 और 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। युगल स्पर्धा में शिवानी और जैस्मिन की जोड़ी ने चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक, चार गुणा 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 100 मीटर मेडले रेस में तीसरे स्थान पर रही। दोनों ही तैराकों के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed