फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डिप्टी सीएमआरएस ने किया एक्वा मेट्रो का निरीक्षण

डिप्टी सीएमआरएस ने किया एक्वा मेट्रो का निरीक्षण

Thu, 20 Sep 2018 02:41 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएमआरएस ने किया एक्वा मेट्रो का निरीक्षण
हेडिंग: अधिकारियों ने किया एक्वा लाइन की मेट्रो का निरीक्षण
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने किया दौरा
दूसरे चरण में स्टेशनों व मेट्रो को चलाकर होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डिप्टी कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन में एक्वा मेट्रो के रोलिंग स्टॉक का निरीक्षण किया। इसके तहत ट्रेन के कोच व ग्रेनो डिपो का भी निरीक्षण टीम ने किया। इस दौरान डीएमआरसी और एनएमआरसी का टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहा।

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को डिप्टी सीएमआरएस उत्तम प्रकाश ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर का दौरा किया और खड़ी ट्रेन के कोच की जांच की। यह देखा गया कि सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन का कोच कितना बेहतर बनाया गया है। इसे चीन में तैयार किया गया है। लिहाजा, इसकी जांच कर आगे की संस्तुति दी जाएगी। टीम के साथ डीएमआरसी और एनएमआरसी के तकनीकी स्टाफ और अधिकारियों की टीम रही। टीम ने यहां डिपो के अंदर की व्यवस्था भी देखी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएमआरएस एसके पाठक के आने की संभावना है। वह भी रोलिंग स्टॉक और डिपो की जांच करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अंतिम नहीं है, बल्कि एक बार फिर सीएमआरएस की टीम जांच के लिए आएगी। उस समय स्टेशन और चलती हुई ट्रेन की जांच की जाएगी। इसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed