{"_id":"5b9fed7c867a557eaf187647","slug":"51537207676-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंचन के लिए सीएम से लगाई गुहार, श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने चिट्ठी लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंचन के लिए सीएम से लगाई गुहार, श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने चिट्ठी लिखी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-46 में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी को लेकर रार जारी है। कमेटी कहती है कि उसे रामलीला का मंचन करना है, लेकिन पुलिस कहती है कि नई जगह है, विवाद हो सकता है। अब कमेटी ने सीएम को चिट्ठी लिखकर कहा है कि रामलीला मंचन के लिए अनुमति दिलाई जाए। पुलिस प्रशासन के टालमटोल रवैये के कारण 10 से 20 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला का मंचन अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा में सबसे पहले स्टेडियम के ग्राउंड व भंगेल महर्षि आश्रम में काफी समय से रामलीला होती चली आ रही है। गुटबाजी शुरू हुई तो एक और सेक्टर-32 में रामलीला का मंचन हुआ, लेकिन वहां पर प्राधिकरण के प्रोजेक्ट होने के कारण बंद करा दी गई। पिछले साल सेक्टर-62 में रामलीला का मंचन हुआ। इस बार नोएडा में एक और सेक्टर-46 में रामलीला मंचन के लिए अनुमति मांगी जा रही है। कमेटी ने सेक्टर-46 के सी ब्लॉक में रामलीला मंचन कराने की पूरी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
कमेटी के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि मुरादाबाद की रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार, टेंट और पुतला बनाने वाले कलाकार समेत तमाम बुकिंग के लिए पैसा दिया जा चुका है। 21 सितंबर को भूमि पूजन भी करना तय हो गया था, लेकिन पुलिस ने पेच फंसा दिया, जबकि कई विभागों से अनुमति मिल चुकी है। स्थानीय विधायक व सांसद भी इसमें मदद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन