फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patel Prerna Souvenir Unveiled in Noida Mahesh Sharma Says Sunil Bharala Public Life Remains Untarnished

नोएडा: सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' गोष्ठी, पटेल प्रेरणा स्मारिका का विमोचन

Sun, 30 Aug 2026 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Aug 2026 07:58 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6, नोएडा में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर विचार गोष्ठी एवं ‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Patel Prerna Souvenir Unveiled in Noida Mahesh Sharma Says Sunil Bharala Public Life Remains Untarnished
नोएडा में ‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6, नोएडा में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर विचार गोष्ठी एवं ‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्लम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पंडित सुनील भराला के लंबे सार्वजनिक जीवन और सामाजिक-राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि करीब 30 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सुनील भराला के ऊपर कोई दाग नहीं लगा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते हुए उन्होंने अपनी साफ-सुथरी छवि बनाए रखी है। लगभग तीन दशक तक सार्वजनिक जीवन में बेदाग रहना उनके समर्पण और निष्ठा को दर्शाता है।
विज्ञापन


महेश शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में लौह पुरुष की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति, दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए आगे आना चाहिए। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ देश की एकता और सामूहिक विकास का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Patel Prerna Souvenir Unveiled in Noida Mahesh Sharma Says Sunil Bharala Public Life Remains Untarnished
पटेल प्रेरणा स्मारिका का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

सरदार पटेल महान योद्धा थे- नवाब सिंह नागर
कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम राष्ट्रीय शोध पीठ के राष्ट्रीय संयोजक देवव्रत त्यागी ने की। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सरदार पटेल को भारत का महान योद्धा बताते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।


 

Patel Prerna Souvenir Unveiled in Noida Mahesh Sharma Says Sunil Bharala Public Life Remains Untarnished
‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक : सुनील भराला
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में उनकी भूमिका भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और उनके सपनों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


 

Patel Prerna Souvenir Unveiled in Noida Mahesh Sharma Says Sunil Bharala Public Life Remains Untarnished
‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

समारोह में ‘पटेल प्रेरणा’ स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों, राष्ट्रहित से जुड़े विचारों और एकता-अखंडता में उनके योगदान को समाज एवं युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भराला, स्लम फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश्वर डे सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed