{"_id":"5b4f7ec44f1c1b36748b5995","slug":"51531936452-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे पर किया अतिक्रमण तो होगा भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे पर किया अतिक्रमण तो होगा भारी जुर्माना
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
उद्योग मार्ग पर अतिक्रमण पड़ेगा महंगा
प्राधिकरण ने तीन शोरूम संचालकों को भेजा नोटिस
ओएसडी ने डीड कैंसल करने तक की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। उद्योग मार्ग पर वन वे व्यवस्था खत्म कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान बुधवार को ओएसडी राजेश कुमार को कुछ शोरूम के बाहर गाड़ियां खड़ी मिलीं। जिसके बाद प्राधिकरण ने टाटा मोटर्स, ट्रू वैल्यू और मारुति सुजुकी शोरूम के संचालकों को एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस दिया। साथ ही अगली बार ऐसा होने पर भारी जुर्माने के साथ साथ लीज डीड तक कैंसल करने की चेतावनी दी। दरअसल, हरौला व उद्योग मार्ग पर वन वे व्यवस्था खत्म करने के बाद दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही है। प्राधिकरण ने ट्रायल के तहत केवल एक माह के लिए यह व्यवस्था लागू की है। अगर एक माह बाद यह पाया जाता है कि इससे अच्छी व्यवस्था वन वे की थी तो वही व्यवस्था फिर से लागू कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि दोनों ओर से वाहनों के आने जाने में किसी तरह की बाधा न हो। लिहाजा, सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है।