{"_id":"68d8505aa55472ae740bef77","slug":"5079-flats-and-shops-to-be-built-in-gautam-buddha-nagar-with-a-cost-of-rs-5277-crore-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76658-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर में 5277 करोड़ से बनेंगे 5079 फ्लैट और दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर में 5277 करोड़ से बनेंगे 5079 फ्लैट और दुकानें
विज्ञापन
- यूपी रेरा ने प्रदेश के 21 बिल्डर प्रोजेक्टों को दी मंजूरी, इनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 प्रोजेक्ट
- 21 प्रोजेक्टों में कुल 10866 यूनिट, जिनके निर्माण पर बिल्डर खर्च करेंगे 7035 करोड़
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के 21 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों के पंजीकरण को मंजूरी दी हैं। इन प्रोजेक्ट में 7035 करोड़ की लागत से 10866 फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा। सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में फ्लैट और दुकानों को निर्माण होगा। यहां 8 प्रोजेक्टों में 5079 यूनिट बनेंगी। जो तीन से चार साल में बनकर तैयार हो जाएंगी। यूपी रेरा के अधिकारियों के मुताबिक रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदारों का विश्वास लौट रहा है। जिस कारण नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं।
कुछ साल पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा प्रदेश भर में रियल एस्टेट सेक्टर का बुरा हाल था। ज्यादातर प्रोजेक्ट फंस गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आ रही है। खरीदारों का विश्वास लौट रहा है। इस कारण बिल्डर नए-नए प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं। उनका पंजीकरण यूपी रेरा में कराया जा रहा है। यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि हर माह प्रोजेक्टों के पंजीकरण के आवेदनों को स्वीकृति दी जा दी जा रही है। प्राधिकरण की 184वीं बोर्ड बैठक में 26 प्रोजेक्टों को रखा गया। इनमें से 21 का पंजीकरण कर दिया गया। जबकि एक आवेदन को खारिज कर दिया गया और चार को अभी प्रतीक्षा में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश भर में कुल 21 प्रोजेक्ट शुरू होंगे। जहां 7035 करोड़ रुपये की लागत से 10866 यूनिट तैयार होंगी। इनमें आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयां शामिल हैं। ज्यादातर प्रोजेक्ट गौतमबुद्ध नगर, आगरा, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद और वाराणसी में हैं।
वहीं गौतमबुद्ध नगर में आठ प्रोजेक्ट पंजीकृत हुए है। जो ज्यादातर ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के हैं। गौतमबुद्ध नगर में प्रोजेक्टों की संख्या कम है, लेकिन निर्माण होने वाले फ्लैट और दुकानों की संख्या काफी अधिक है। यहां पर 8 प्रोजेक्ट में 5079 फ्लैट और दुकानें बनेंगी। इस पर करीब 5277 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। पंजीकृत 21 प्रोजेक्टों में प्लॉट, विला, फ्लैट और अपार्टमेंट के साथ ईडब्ल्यूएस मकान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कोट
रियल एस्टेट सेक्टर के 21 प्रोजेक्टों में करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। हर आय वर्ग की जरूरतें पूरा हो सकेगी। यूपी रेरा की सख्त समीक्षा और अनुमोदन प्रक्रिया के कारण हर प्रोजेक्ट को समय से पूरा कराया जाएगा। जिससे घर खरीदारों और निवेशकों का भरोसा कायम रह सकें।- संजय भूसरेड्डी, चेयरमैन यूपी रेरा