{"_id":"5f7b5d4b8ebc3e750311364a","slug":"500-year-old-grave-dug-in-the-greed-for-money-mewat-news-noi5406094124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन के लालच में खोदी 500 साल पुरानी कब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन के लालच में खोदी 500 साल पुरानी कब्र
विज्ञापन
पिनगवां में खोदी गई कब्र।
- फोटो : Mewat
धन के लालच में खोदी 500 साल पुरानी कब्र
पिनगवां। जिले के खंड पिनगवां में धन के लालच में कुछ असामाजिक तत्वों ने करीब 500 साल पुरानी कब्र खोद डाली। वहीं पुलिस इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है।
क्षेत्र में कुछ लोगों का मानना है कि पुरानी कब्रों के नीचे धन गढ़ा होता है। उसी धन के लालच में असामाजिक तत्व पुरानी कब्रें खोदते हैं। कस्बा पिनगवां निवासी कौशल सिंगला ने बताया कि अकबरपुर रोड पर करीब 500 साल पुराना मकबरा है। इसके अंदर और बाहर करीब एक दर्जन पुरानी पक्की कब्र बनी हुई हैं। दो दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने रात के समय एक कब्र को काफी गहरा खोद डाला। कब्र के आस पास काफी खाने-पीने का सामान और पानी की बोतलें पड़ी थीं। इससे आशंका है कि कब्र खोदने वाले कई लोग थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पुराने मकबरों व कब्रों की देखभाल करने की अपील की है। वहीं पिनगवां कस्बे में एक दर्जन कब्रिस्तान और मकबरों की देखभाल करने वाले जमील अहमद का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है बल्कि लाहबास, अकबरपुर और पुन्हाना रोड पर बने मकबरों में बनी कब्रों को असामाजिक तत्व पहले भी काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं। इनकी देखभाल की असल जिम्मेदारी हरियाणा वक्फ बोर्ड की है। वक्फ बोर्ड के अधिकारी इन कब्रों और मकबरों की सुध लेने कभी नहीं आते। उन्होंने बताया कि वह कब्र खोदने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत देंगे। वहीं पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।