फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 farmers arrested for insisting on going to the foundation stone laying program

शिलान्यास कार्यक्रम में जाने की जिद पर अड़े 50 किसान गिरफ्तार

Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
50 farmers arrested for insisting on going to the foundation stone laying program
नोएडा। बढ़े मुआवजे और आबादी की मांग को लेकर 86 दिनों से धरना दे रहे 81 गांवों के किसानों को पुलिस ने बुधवार रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम में जाने की जिद पर अड़े करीब 50 किसानों को गाजियाबाद पुलिस लाइन भेज दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम किसानों को शांति भंग की धारा में पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद किसान गाजियाबाद रवाना हो गए। किसानों ने पुलिस लाइन में धरना शुरू कर दिया जो देर शाम तक जारी रहा। किसानों ने पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों पर सेक्टर-6 स्थित धरनास्थल से टेंट उखाड़ने का आरोप लगाया। किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के अंदर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में प्राधिकरण कार्यालय पर किसान धरना दे रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के आने की सूचना पर किसानों ने ेजेवर जाने का ऐलान कर दिया था। सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरनास्थल पर किसानों को पुलिस ने देर रात तक समझाया। किसान नेता सुखवीर खलीफा व अन्य किसान पीएम-सीएम से मिलने पर अडे़ रहे। किसान नहीं माने तो आला अधिकारियों ने मौके पर फोर्स बुला ली। बुधवार रात लगभग 2 बजे धरने पर बैठे करीब 50 किसानों को गिरफ्तार कर बस से गाजियाबाद पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने सोशल मीडिया पर यह बात शेयर कर दी। सुबह जैसे-जैसे किसानों को पता लगा वह गाजियाबाद पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गए। किसानों ने वहीं मोर्चा खोल दिया। सुखवीर खलीफा ने कहा कि वह पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल को पीएम और सीएम से मिलवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस और प्राधिकरण ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के डर से किसानों को हिरासत में लिया गया
तीन दिन पहले दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर का घेराव करने के लिए जा रहे किसानों को बीच में ही रोक लिया गया था। किसान रास्ते में ही बैठ गए थे। इससे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था। कई केंद्रीय मंत्री एक्सप्रेसवे पर जाम में फंस गए थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती थी। इसलिए किसानों को गाजियाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया।
गाजियाबाद से लौटे किसानों ने फिर से लगाया टेंट
गाजियाबाद में जमानत मिलने के बाद किसान सीधे प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय पर फिर से टेंट लगाना शुरू कर दिया। किसानों ने शुक्रवार सुबह पंचायत कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों ने टेंट मालिक को धमकाया था। जिसके बाद वह टेंट उखाड़कर ले गया।

किसानों को समझाने का प्रयास किया था। किसान नहीं माने तो उनको मजबूरन हिरासत में लेकर गाजियाबाद पुलिस लाइन भेज दिया गया। टेंट उखड़ने की जानकारी नहीं है। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed