फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 robbery in 24 hours

24 घंटें में बाइकसवार बदमाशों ने कीं पांच वारदात

Sun, 07 Jul 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
5 robbery in 24 hours
24 घंटे में बाइकसवार बदमाशों ने की पांच वारदात
विज्ञापन

नोएडा। शहर में बाइकसवार बदमाश लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक ओर जहां पुलिस बेहतर पेट्रोलिंग का दावा कर रही है। वहीं बदमाश सुबह, शाम, दोपहर हर वक्त बेखौफ होकर लूट कर रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में बदमाशों ने पांच लोगों से लूट की वारदात की है। पांचों मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहली वारदात - डिलीवरी ब्वॉय से बाइक, नकदी व मोबाइल लूटा
स्थान: सेक्टर-62 पीर के पास
समय : शनिवार 3 बजे (तड़के)
बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार तड़के सेक्टर-62 में डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया। खोड़ा कॉलोनी निवासी अवनीश कुमार फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक ऑर्डर लेकर बाइक से खोड़ा जा रहा था। सेक्टर-62 पीर के पास पहुंचे तो दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया। जैसे ही अवनीश ने बाइक रोकी तो आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया। अवनीश से मारपीट कर उससे बाइक, मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। अवनीश को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। राहगीरों की मदद से किसी तरह इस घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घर के पास टहल रही महिला की चेन लूटी
स्थान: सेक्टर-28-29 के बीच
समय : शुक्रवार रात 8 बजे
बेखौफ बदमाशों ने अपने सेक्टर में टहल रही महिला की दो तोले सोने की चेन लूट ली। सेक्टर-29 निवासी पल्लवी बिंदा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सेक्टर 28-29 के बीच टहल रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूट ली। जब तक वह समझ पाती कि बदमाश फरार हो गए। पल्लवी ने तुरंत ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे शख्स को लूटा
स्थान: सेक्टर-20-21-27 की रेडलाइट पर
समय : शनिवार सुबह 7 बजे
बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे एक शख्स से बीच सड़क पर लूट लिया। सेक्टर-19 के सी ब्लॉक निवासी मुरली रामनाथन शनिवार सुबह सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। सुबह की सैर के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-20-21-27 की रेडलाइट पर पहुंचे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूट ली। रामनाथन ने शोर मचाते हुए बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश भाग गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवक व युवती से मोबाइल लूट
बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग-अलग सेक्टरों में युवक व युवती से मोबाइल लूट लिया। सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर निवासी शिव कुमार यादव शुक्रवार रात करीब 12 बजे ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। बॉटेनिक गार्डन अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। वहीं सेक्टर-3 की एक कंपनी में काम करने वाली हरमनदीप कौर से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। शुक्रवार रात 8:45 बजे ऑफिस से पैदल ही सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन जा रही थी। इन दोनों मामलों में भी कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed