{"_id":"5faec4388ebc3e9bf8520783","slug":"5-arrest-in-lottery-scam-grnoida-news-noi548279011","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी का झांसा देकर ठगने वाले गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी का झांसा देकर ठगने वाले गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-तीन थाना पुलिस ने लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 26 डेबिट कार्ड, 11 पास बुक, चेकबुक, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, 36100 रुपये व बाइक बरामद की है। नाइजीरियाई सैम दिल्ली से गिरोह का संचालन करता है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि लोगों के मोबाइल, ईमेल पर लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के बदमाशों को ईकोटेक-तीन थाना प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम की टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर के पास से बरेली के अंसार, अफजाल पठान, खोड़ा गाजियाबाद के गौतम सिंह, पीलीभीत के इरफान, रामपुर के मोहसिन को गिरफ्तार किया। आरोपी एक अन्य साथी पीलीभीत निवासी उमर अंसारी के माध्यम से सैम के संपर्क में थे। वहीं, गिरोह से जुड़े कई लोग बदायूं के बिसौली गांव के रहने वाले हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।
ढाई प्रतिशत के लिए ठगी की रकम पहुंचाने का ठेका
पुलिस के मुताबिक, गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। गिरोह के मुख्य आरोपी करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। जबकि पकड़े गए आरोपी फर्जी दस्तावेज पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को निकालकर आरोपियों तक पहुंचाने का काम करते थे। आरोपियों को इस काम का ढाई प्रतिशत कमीशन मिलता है।