फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   431 schemes approved for the development of villages

Noida News: गांवों के विकास के लिए 431 योजनाएं मंजूर

Thu, 25 Sep 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:20 PM IST
सार

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ग्रामीण विकास बोर्ड की पहली बैठक में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की 431 नई योजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं से गांवों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
431 schemes approved for the development of villages

विस्तार

मुख्यमंत्री ने दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड की पहली बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

---------------
1000 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गांवों के विकास के लिए दिल्ली सरकार 1000 करोड़ रुपये से अधिक की 431 नई योजनाओं पर काम करेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड की पहली बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन योजनाओं को मंजूरी दी। गांवों में सड़कें, ⁠तालाब, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, व्यायाम शाला, लाइब्रेरी, जल निकासी संरचना, ⁠चौपाल, बरात घर, ⁠पेयजल, स्ट्रीट लाइटें व खेल मैदान बनेंगे। बुधवार को उपराज्यपाल ने ग्रामोदय अभियान के तहत गांवों के विकास के लिए सैकड़ों परियोजनाएं मंजूर की थीं। इससे गांवों में विकास की गति बढ़ने की उम्मीद है।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा विकास मंत्री कपिल मिश्रा, बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार चौहान, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह दराल, बाकी सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिल्ली के गांवों के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। ये परियोजनाएं दिल्ली के 30 विधानसभा क्षेत्रों और 4 संसदीय क्षेत्रों से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द प्रत्येक विधानसभा में क्षेत्रवार परियोजनाओं की सूची तैयार की जाए ताकि उन्हें अनुमोदन और क्रियान्वयन के लिए आगे बढ़ाया जा सके। योजनाओं की स्पष्ट प्राथमिकता तय होने से काम में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
विज्ञापन




बुनियादी ढांचा होगा मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई गांवों में विकास परियोजनाएं लंबित हैं। बैठक में लंबित कार्यों और नए प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। इसके बाद 431 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से गांवों में बेहतर सुविधाएं और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम विकास से जुड़ी सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हों। इन विकास कार्यों को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, निगम व अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed