फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4300 plantation in 42 villages

42 गांवों के स्कूलों में लगाए जाएंगे 4300 पौधे

Wed, 31 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
4300 plantation  in 42 villages
42 गांवों के स्कूलों में लगाए जाएंगे 4300 पौधे
विज्ञापन

नूंह। मानसून को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण का कार्य तेजी से चल रहा है। इन दिनों लोग स्कूल, कॉलेज के साथ गांवों में पौधारोपण अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामाजिक संस्था एसआरएफ फाउंडेशन ने क्षेत्र के 19 गांवों के 42 स्कूलों में 4300 पौधे लगाना शुरू किया है। संस्था द्वारा अभी तक करीब 1500 विभिन्न प्रकार की किस्मों के पौधे लगाए हैं। वहीं 15 अगस्त तक 4300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया व नूंह खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने पर्यावरण संरक्षण के संस्था के इस अभियान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने की जरूरत है। तभी पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। वहीं संस्था की पदाधिकारी निशा जुनेजा ने बताया कि अब समय आ गया है कि हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आए। स्कूलों में लगाए जाने वाले इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्कूली बच्चों पर छोड़ी गई है, जिससे हमें अच्छे भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed