फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   42 lakh cheated by asking for help for a relative trapped abroad

Noida News: विदेश में फंसे रिश्तेदार के लिए मदद मांगकर 42 लाख ठगे

Sun, 11 Jun 2023 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
42 lakh cheated by asking for help for a relative trapped abroad
जेल में होने की बात कहकर खातों में डलवाई रकम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विदेश में रिश्तेदार के फंसे होने का झांसा देकर 42 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पश्चिमी जिला साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, संतगढ़ निवासी सुखवंत सिंह ने शिकायत में बताया कि 3 मई को मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप काॅल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिका में रहने वाला रिश्तेदार अर्शदीप बताया। उसने कहा कि अमेरिका उससे में हादसा होने से पुलिस ने जेल में डाल दिया है। उसे बाहर निकलने के लिए पैसे की जरूरत है। वकील उन्हें सारी बात की जानकारी देगा। इसके बाद एक शख्स ने वकील बनकर सुखवंत को फोन किया। उसने कहा कि अगर अर्शदीप को बाहर नहीं निकाला गया तो वह 15 से 20 साल के लिए जेल में रहेगा। उसने बैंक खाते की जानकारी दी और तत्काल पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। 4 से 9 मई के बीच आरोपी ने कई बार में बैंक खातों में 42 लाख रुपये मंगवा लिए। बाद में पता चला कि अर्शदीप से कोई घटना नहीं हुई है। इसके बाद सुखवंत ने साइबर सेल में शिकायत की। वहीं, कुछ दिन पहले उत्तरी जिला निवासी गुरसिमरन से जालसाजों ने लाखों रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने मां को फोन कर बताया कि आस्ट्रेलिया में रहने वाले रिश्तेदार नौनिहाल और दोस्तों का एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई है। नौनिहाल को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है और उसे बाहर निकालने के लिए पैसे की जरूरत है। आरोपियों ने महिला से 4.3 लाख रुपये ठग लिए थे। बाद में पता चला कि नौनिहाल के साथ आस्ट्रेलिया में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। उत्तरी जिला साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed