{"_id":"5bf071a7bdec2269360cbfa8","slug":"41542484391-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट के लिए सुबह-शाम मचती है खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट के लिए सुबह-शाम मचती है खींचतान
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या लगातार शहर में बढ़ रही है। ऐसे में मेट्रो में भीड़ दिखना लाजमी है। खासकर सुबह और शाम के वक्त ऑफिस आने जाने वालों की एक बड़ी संख्या मेट्रो में देखने को मिलती है, लेकिन मेट्रो में सीट की संख्या कम होना एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
मेट्रो में बैठने के लिए कुछ ही सीटें होती हैं जिनमें से अधिकांश बुजुर्गों, दिव्यागों व महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं। इनकी संख्या भी बहुत ज्यादा नहीं है। सिटी सेंटर पर शाम के 5 से 8 के वक्त यदि महिला कोच में दाखिल होना है तो सीट पाना बेहद टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन
कई बार आरक्षित सीटों पर भी कई लोग जबरन कब्जा जमा लेते हैं जिससे मेट्रो में लोगों में कहासुनी व विवाद के मामले सामान्य हैं। रोज आवागमन करने वालों के लिए खड़े-खड़े सफर करना अब आम बात है।
विज्ञापन