फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 players selected for the National Karate Championship

Noida News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चुने गए 40 खिलाड़ी

Sun, 05 Jul 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
40 players selected for the National Karate Championship
- एमएजीयूपी स्टेट चैंपियनशिप में छह जिलों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में रविवार को आयोजित एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 में छह जिलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर करीब 40 खिलाड़ियों का चयन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया। मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सचिव अफजल खान ने बताया कि प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, आगरा और मथुरा के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीकी कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रमुख खिलाड़ी-
बालिका वर्ग में धैरवी, निशि, वृष्णि यादव, आर्शिया, काशवी सिंह, वैष्णवी शर्मा, इलियाह, नूर खान, अहंया शिवि सिंह, अवनी गुलाटी, ओजस्वी उनियाल, आराध्य अशोक, अनिका अग्रवाल, ध्रुवी, नायसा और लक्षिता। बालक वर्ग में लव, तनुष कुमार, युवराज सिंह, वात्सल्य गुप्ता, राघव प्रताप सिंह, श्रीधर डागा और नैतिक मिश्रा सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed