फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 lakh cheated in the name of getting insurance policy amount

Noida News: बीमा पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगे

Tue, 09 May 2023 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
40 lakh cheated in the name of getting insurance policy amount
शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

एक आरोपी खाते से निकालता था पैसे, दूसरा बिचौलिये का करता था काम
---------
9 डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बीमा पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शांति नगर, लोनी निवासी हैरी बोंड उर्फ हरीश (34) और मौजपुर निवासी वरुण कुमार (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, नौ डेबिट कार्ड, छह पहचान पत्र व अन्य सामान बरामद किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 4 मई को दीपक कुमार ने ठगी की शिकायत शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस से की थी। अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को नामी बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कहा कि उनकी पॉलिसी मैच्योर हो गई है। कंपनी ने पॉलिसी की रकम देने के लिए उसे जिम्मेदारी दी है। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। पीड़ित से उनका आधार और पैन नंबर की जानकारी ली। इसके बाद जीएसटी शुल्क के नाम पर 2.78 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने और रुपये नहीं दिए। दीपक की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मोबाइल नंबर, सीडीआर और खातों की पड़ताल के बाद टीम ने हैरी को लोनी से दबोच लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर वरुण को भी मौजपुर से पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में वरुण ने बताया कि हैरी स्नातक है और खातों की देखरेख करता है। इनमें ही ठगी की रकम आती है। वरुण सीधे ठगों के संपर्क में रहता है। ठगों के कहने पर हैरी खातों से रकम निकालता है। इसके बाद रकम वरुण के जरिये आरोपियों तक पहुंचती है। आरोपी हैरी ठगी की रकम का 10 फीसदी और वरुण को पांच से आठ फीसदी देता था। आरोपी अज्ञात स्थान पर बैठकर कॉल सेंटर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article