फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 members of the gang that stole from judge's house arrested

Noida News: जज के घर चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
4 members of the gang that stole from judge's house arrested
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान किया बरामद
विज्ञापन

-राजमिस्त्री व मजदूर बनकर करते थे रेकी, बंद घरों को बनाते थे अपना निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवरात, पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने ही सेक्टर गामा दो स्थित एक जज के घर को भी निशाना बनाया था। आरोपियों की पहचान विंशु निवासी जमिया फतेहपुर, राशिद निवासी सैमरी संभल, सचिन व अशोक कुमार निवासी ग्राम बैर हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना विंशु है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि गामा-2 स्थित एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। उसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें गिरफ्तार आरोपी दिखे। संदिग्ध होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी राज मिस्त्री या मजदूर बनकर सोसाइटियों और सेक्टरों में रेकी करते है। उसके बाद बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अब तक 6 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके है। गामा-2 में एक जज के घर पर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed