{"_id":"5da62ba38ebc3e01574232ae","slug":"4-arrested-for-stealing-alcohol-or-laptops-noida-news-noi4675521110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब, लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक सामान चुराने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब, लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक सामान चुराने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब, लैपटॉप और इलेक्ट्रानिक सामान चुराने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शराब से लेकर कीमती इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के बदमाश एनसीआर, दिल्ली और उत्तराखंड से मकान और प्रतिष्ठान आदि से कीमती शराब, इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर पुलिस ने 12 लैपटॉप, 4 डेस्कटॉप, 2 सीपीयू, 1 कार, 1 डीवीआर, 1 मेड इन इटली की मशीन और 22 हजार रुपये की फ्रांस की दो शराब की बोतलें सहित 20 लाख का सामान बरामद किया गया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के सामान को बेचने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार सुबह वीडियोकॉन चौराहे के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आजमगढ़ के हंसराज उर्फ राज जो फिलहाल कृष्णानगर, दिल्ली में रह रहा था और फरीदाबाद के दिलीप कुमार भट्ट उर्फ दीपू, बढ़पुरा दादरी के मुन्नु उर्फ रमेश व पिलखुआ के देवेंद्र उर्फ लंबू के रूप में हुई है। गिरोह सरगना हंसराज पर 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपी पर तीन मामले उत्तराखंड के हल्द्वानी और रुद्रपुर में दर्ज हैं। हल्द्वानी में आरोपियों ने एक शराब की दुकान का शटर तोड़कर कीमती शराब की कई बोतल चुराई थीं। गिरोह तीन से चार साल से चोरी की वारदात अंजाम दे रहा था। गिरोह कुछ दिन एक शहर में वारदात करने के बाद दूसरे शहर का रुख कर लेता था। आरोपी शराब पीने के शौकीन हैं।